फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The train was to come on platform one

तीर्थनगरी के रेलवे स्टेशन पर नहीं फुट ओवर ब्रिज

Thu, 29 Sep 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

बुधवार सुबह कासगंज से चलकर बरेली को जाने वाली ट्रेन 6.30 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक की जगह दो पर आ गई।वहीं दूसरी ओर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज की भी व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
The train was to come on platform one

विस्तार

सोरोंजी। बुधवार सुबह कासगंज से चलकर बरेली को जाने वाली ट्रेन 6.30 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक की जगह दो पर आ गई। यात्रियों का आरोप है कि इसके लिए पहले से कोई एनाउंसमेंट भी नहीं किया गया। अचानक पटरी पार कर दूसरी ओर जाने में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म न होने पर ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी का दर्जा मिलने के बाद भी यहां का रेलवे स्टेशन सुविधाओं का अभाव झेल रहा है। स्टेशन पर एक ही प्लेटफार्म बनाया गया है। दूसरी लाइन पर प्लेटफार्म नहीं है। वहीं दूसरी ओर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज की भी व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को जोखिम उठाकर पटरी पार करते हुए दूसरी तरफ जाना पड़ता है। इस संबंध में डीआरएम इज्जतनगर को ट्वीट कर शिकायत लोगों ने की है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को होती है। ट्वीट में ेआरोप लगाया गया कि जब इस संबंध में स्टेशन मास्टर से शिकायत की गई तो उन्होंने यात्रियों से अभद्रता की। डा. प्रभाकर पाराशरी, मुनींद्र चौधरी, दाऊदयाल चौधरी, रामकिशन शर्मा आदि ने रेल प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण कराया जाए। जिससे यात्रियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed