फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The track will turn from the culvert of Sultanganj, barricades have been placed on the highway

Agra News: सुल्तानगंज की पुलिया से मुड़ेगा ट्रैक, हाईवे पर लगाई बैरिकेडिंग

Sun, 02 Nov 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The track will turn from the culvert of Sultanganj, barricades have been placed on the highway
मेट्रो बैरिकेडिंग
आगरा। उत्तर प्रदेश रेल मेट्रो कॉरपोरेशन ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। सुल्तानगंज की पुलिया से ट्रैक को मोड़ा जाएगा। इसके लिए हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। अगले साल दिसंबर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इसकी दूरी 16 किलोमीटर हैं, इसमें 14 स्टेशन बनेंगे। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक और दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें सुल्तानगंज की पुलिया से लंगड़े की चौकी की ओर ट्रैक को मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज की पुलिया तक बायीं ओर और इसके आगे ट्रैक को मोड़ करके दायीं ओर से गुजारा जाएगा। इसके लिए कमला नगर के आगे हाईवे के बीच में बैरिकेडिंग करते हुए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके आगे यमुना नदी है, जिस पर पुल का निर्माण कार्य शुरू है। वाटर वर्क्स स्थित 33 केवी की हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति पर 132 केवी की लाइन को ऊंचा करने का कार्य अगले महीने से शुरू होगा। पहले कॉरिडोर में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पटरी बिछाने समेत अन्य सिविल कार्य चल रहा है।

रेलवे की एनओसी मिलने में देरी के कारण आरबीएस कॉलेज तक अगले साल जनवरी के अंत तक मेट्रो का संचालन शुरू हो पाएगा। दोनों कॉरिडोर को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके पूरा होने से शहर में 30 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विस्तार हो जाएगा, जिससे लोगों को यातायात में सुविधा मिलेगी। जाम से भी बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed