{"_id":"32a29d1d07523c84825e38665ed238f2","slug":"the-threat-of-swine-flu-in-the-city-alerts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्वाइन फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्वाइन फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ने के बाद शहर में अलर्ट जारी हो गया
विज्ञापन
है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की गाइड लाइन पर यहां तैयारी शुरू कर दी है।
एसएन मेडिकल कालेज में स्पेशल वार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने
पत्र जारी किया है। शनिवार को चिकित्सकीय टीम गठित की जाएगी।
स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को केंद्र से गाइड लाइन प्राप्त हुई है। स्पेशल वार्ड के लिए एसएन मेडिकल कालेज को पत्र भेजा है। प्राचार्य ने मेडिसिन विभाग में वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्वाइन फ्लू की आशंका वाले मरीजों के सैंपल लेने के लिए माइक्रोबायलोजी विभाग से दो चिकित्सकों की नियुक्ति भी होगी। नोडल प्रभारी डा. एसपी सिंह ने बताया कि सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
एयरपोर्ट पर कोई टीम तैनात नहीं
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर विदेशों से सीधी कोई फ्लाइट नहीं है। ऐसे में नियमित काउंटर तो नहीं हैं, लेकिन चार्टर प्लेन आने पर दिल्ली की एडवांस टीम स्वास्थ्य की जांच करने के लिए आती है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट के लिए कोई टीम तैनात ही नहीं की।
जुकाम-खांसी के साथ सांस फूले
स्वाइन फ्लू सूअर से जनित बीमारी है। एसएन मेडिकल कालेज के माइक्रोबायलोजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर गोयल ने बताया कि बुखार, जुकाम-खांसी है और उसकी तेज सांस चल रही है। उपचार का भी असर नहीं। ऐसे में मरीज के संबंधित क्षेत्र या फिर फ्लू पीड़ित के संपर्क में रहने जैसी पड़ताल भी की जाती है।