{"_id":"658489f3c6f19d6c86038ad4","slug":"the-thief-ran-away-from-the-post-four-policemen-including-the-inspector-were-present-in-the-line-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9429-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चौकी से भागा चोर, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चौकी से भागा चोर, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जागीर चौकी पर पूछताछ के लिए लाया गया चोर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पहले तो पुलिस इस मामले को दबाती रही। लेकिन मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने चौकी प्रभारी सहित तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। होमगार्ड के खिलाफ विभाग को रिपोर्ट भेजी है। कार्रवाई से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मचा है।
एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में 17 दिसंबर को पुलिस ने एक संदिग्ध रवि को हिरासत में लिया था। जिसे चौकी प्रभारी जागीर दिलीप गुप्ता, मुख्य आरक्षी दिनेश भाष्कर, आरक्षी अनुज कुमार, राधा रमण और होमगार्ड वीरेंद्र सिंह चौकी पर लेकर आए थे। वहां पूछताछ हो पाती। इससे पहले ही चोर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जब इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई तो पसीने छूट गए। काफी तलाश करने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं लगा।
चौकी पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में जुटी रही। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी विनोद कुमार ने जांच कराई तो प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी ने प्रभारी सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। होमगार्ड वीरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को रिपोर्ट भेजी है। भागे हुए आरोपी की तलाश अभी भी की जा रही है।
विज्ञापन
लापरवाही के चलते चोर चौकी से भाग गया। दोषी पाए गए चौकी इंचार्ज, एक मुख्य आरक्षी, दो आरक्षी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच की जा रही है। होमगार्ड के विरुद्ध रिपोर्ट भेजी है।-विनोद कुमार, एसपी।