{"_id":"6669fe9f43b97b57330a2744","slug":"the-thatched-roof-caught-fire-due-to-a-spark-while-roasting-corn-cobs-two-cattle-died-in-the-fire-in-the-hut-and-the-belongings-were-reduced-to-ashes-kasganj-news-c-175-1-agr1054-116492-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भुट्टा भूंजते समय उठी चिंगारी से लगी थी छप्पर में आगअझोपड़ी में आग से दो मवेशी मरे, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भुट्टा भूंजते समय उठी चिंगारी से लगी थी छप्पर में आगअझोपड़ी में आग से दो मवेशी मरे, सामान जलकर राख
Thu, 13 Jun 2024 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। जिसमें आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। वहीं झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाया। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
सोरोंजी के ग्राम हुसैनपुर में सुबह 11 बजे एक हेम सिंह अपने घेर में मक्का का भुट्टा भूंज रहा रहा था। तभी तेज हवा के चलते चिंगारी पड़ोसी रहीस अहमद के छप्पर में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे पड़ोसियों के छप्पर व बुर्जियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से रहीस अहमद की एक मवेशी और हेम सिंह का एक मवेशी की मौत हो गई। महिला रेणुका की बुर्जी व झोपड़ी जल गई। झोंपड़ी में रखे कपड़े व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
वहीं दूसरी घटना में सोमवार की सायं पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला अजीत में शॉर्ट सर्किट होने के कारण राम खिलाड़ी की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने से भगदड़ मच गई। आग लगने से नकदी, आभूषण, अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।