फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The temple of Lord Govardhannath is 138 years old.

Agra News: 138 साल पुराना है गोवर्धननाथ भगवान का मंदिर

Wed, 06 Sep 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The temple of Lord Govardhannath is 138 years old.
कासगंज। गली बोहरान स्थित भगवान गोवर्धननाथ भगवान का मंदिर 138 साल पुराना है। मंदिर राजस्थानी कला शैली में बना हुआ है। मंदिर की काफी मान्यता है। मंदिर पर प्रतिदिन ही भजन कीर्तन के कार्यक्रम होते रहते हैं। बड़ी संख्या में भक्त पूजा करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जेसलमेर राजस्थान से शहर में आकर बसने वाले केला परिवार की एक विधवा महिला भगवान गोवर्धननाथ की परम भक्त थीं। उन्होंने मंदिर के लिए जगह दान देकर गोवर्धननाथ का मंदिर बनवाने की इच्छा अपने परिवार से जुड़े लोगों के सामने रखी। मथुरा प्रसाद केला, किशन लाल केला, मोतीराम केला एवं तोताराम केला चारों भाइयों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर के मुख्यद्वार पर नक्काशी की गई है। मंदिर में भगवान गोवर्धननाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान है। भक्त बाहर से प्रतिमा के दर्शन करते हैं। भगवान की मनोहरी छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed