फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The temple echoed with the praises of Mata Brahmacharini.

Agra News: माता ब्रह्मचारिणी के जयकारों से गूंजे देवालय

Wed, 10 Apr 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The temple echoed with the praises of Mata Brahmacharini.
माता ब्रह्मचारिणी के जयकारों से गूंजे देवालय
विज्ञापन

- दूसरे दिन सुबह और शाम माता के मंदिरों में दिखाई दी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। नवरात्र के दूसरे दिन जिले भर में माता के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। माता के मंदिरों में सुबह और शाम भक्तों की भीड़ देखी गई। शाम को कई स्थानों पर महाआरती का आयोजन हुआ। पूजा पाठ के दौरान भक्त माता ब्रह्मचारिणी के जयकारे लगाते रहे।


बुधवार को नवरात्र के दूसरे दिन नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्त माता के मंदिरों में पहुंचे। शहर के शीतला धाम स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। यहां सुबह चार बजे से ही भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। माता के भक्तों ने मंदिर में सुबह पूजा की वहीं शाम को महाआरती कार्यक्रम में भी भाग लिया। शहर के महाकाली माता मंदिर में बुधवार की सुबह यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पुजारी गीतम दास के साथ अन्य भक्तों ने आहुतियां दीं। इसके अतिरिक्त शहर के दुर्गा माता मंदिर में भी पूजा अर्चना चलती रही। ग्रामीण अंचल में भी माता के भक्तों ने दूसरे दिन माता के मंदिरों में पहुंचकर माता के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। सुबह और शाम माता के मंदिर माता के जयकारों से गूंजते रहे। वहीं ग्रामीण अंचल में भी माता के मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने पूजा पाठ कर माता की आरती में भाग लिया। कई गांवों में देवी जागरण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। माता की जोत जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed