{"_id":"67fe9bbe56322b0b0f04b368","slug":"the-temperature-of-the-district-will-rise-for-the-next-five-days-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-135499-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अगले पांच दिनों तक जिले का बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अगले पांच दिनों तक जिले का बढ़ेगा तापमान
Tue, 15 Apr 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक के मौसम की अनुमानित रिपोर्ट जारी कर दी है। अगले पांच दिन तक तापमान बढ़ने और तेज गति से हवा चलने की बात कही गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वह गेहूं की कटाई करने के साथ ही बंडल भी बांधते चलें।
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.9, बृहस्पतिवार को 40, शुक्रवार को 41.4, शनिवार को 41.5 और रविवार को जिले का तापमान 40.6 डिग्री तक रहेगा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस दौरान तेज गति से हवा भी चलेगी। कुछ समय के लिए हल्के बादल भी छा सकते हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं की कटाई करने के साथ ही बंडल भी बांधते चलें ताकि तेज गति से हवा चलने पर गेहूं की फसल उड़ न सके। उन्होंने कहा कि उर्द और मूंग की फसल में पहला पानी 25 से 30 दिन पर लगाएं।