{"_id":"68c309e05c3655aace064c34","slug":"the-teenager-made-up-a-story-of-his-kidnapping-the-police-also-rushed-kasganj-news-c-25-1-agr1063-866112-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोर ने रची अपने अपहरण की कहानी, पुलिस भी दौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोर ने रची अपने अपहरण की कहानी, पुलिस भी दौड़ी
Thu, 11 Sep 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मोहल्ला नवाब में एक किशोर परिजन के मोबाइल नहीं देने पर बुधवार रात घर से भाग निकला। पिता को सड़क पर टहलते मिलने पर अपने अपहरण की फिल्मी कहानी रच डाली। किशोर के अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो कोई सुराग नहीं लगा। किशोर से पूछताछ की, तब उसने सारी कहानी सच बताई । मीना बाजार के पास मोहल्ला नवाब गली छेदालाल का एक किशोर कक्षा नौ में पढ़ता है। वह बुधवार रात घर से चीज लेने की बात कहकर पास की दुकान तक गया। उसके काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजन ने खोजबीन शुरू कर दी। करीब आधे घंटे के बाद किशोर अपने पिता को नदरई रोड पर घूमते मिल गया। पिता के पूछने पर उसने बताया कि 3 बाइक सवार युवक मंदिर के पास से ले गए थे। अपने अपहरण की कहानी सुना दी। किशोर ने उन्हें बताया कि रूमाल सुंघाकर 3 लोगों ने बेहोश कर दिया और बाइक से नदरई की ओर ले गए। हाथी मूर्ति के पास उसे होश आया तो चलती बाइक से कूद गया और भागकर वापस आ गया। किशोर के अपहरण की सूचना पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक किए। इसमें किशोर अकेला दौड़ते नजर आया। सीसीटीवी फुटेज से अपहरण का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने किशोर को परिजन के साथ कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान किशोर टूट गया। पुलिस के मुताबिक, मम्मी-पापा उसे मोबाइल नहीं चलाने देते हैं इसलिए खुद घर से भागा था। रास्ते में पिता मिल गए तो घबराकर अपहरण की झूठी कहानी रच दी। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि अपहरण की सूचना पर सीसीटीवी चेक किए गए। उसमें कोई सुराग नहीं लगा। अपहरण की सूचना फर्जी निकली।
विज्ञापन