{"_id":"68d5b41b45714550a70cf5a1","slug":"the-teams-of-janta-inter-college-and-dan-kunwari-defeated-their-opponents-16-1-agra-news-c-365-1-sagr1044-104697-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जनता इंटर कॉलेज और दान कुंवरि की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को 16-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जनता इंटर कॉलेज और दान कुंवरि की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को 16-1 से हराया
Fri, 26 Sep 2025 05:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:25 AM IST
सार
आगरा के शाहगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग की जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न आयु वर्गों में जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद, श्रीदान कुंवरि इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा और मिढ़ाकुर कॉलेज विजेता रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विस्तार
आगरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मिढाकुर ने राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के परिसर में बालिका वर्ग की 69वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता कराई। अंडर-19 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद ने सार्वजनिक इंटर कॉलेज, इरादतनगर को 16-1 से पराजित किया।
प्रतियोगिता 14, 17 और 19 आयुवर्ग में कराई गई। अंडर-17 वर्ग में श्रीदान कुंवरि इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहगंज को 16-1 से पराजित किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मिढ़ाकुर विजेता रहा। निर्णायकों की भूमिका ललित पाराशर, विनीत, केपी सिंह, संजय नेहरू, एनके बिंदु ने निभाई।
समापन पर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश चंद्र अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने विजेता उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, खो-खो संघ के सचिव पवन सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह, जुगेश कुमार, लता चौहान, रवि प्रकाश, सुमन गुप्ता, सुखवीर सिंह, शिवकुमार, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।