{"_id":"6705776acedcb8ea0309cae4","slug":"the-team-took-samples-of-four-food-items-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-122113-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टीम ने चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टीम ने चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
Tue, 08 Oct 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मोहनपुर व सिढ़पुरा क्षेत्र में चार खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों से चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुनील कुमार के निर्देशन में टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। मोहनपुर में ईशु गुप्ता की दुकान से जीरा व विकास की दुकान से सरसोंं के तेल का नमूना लिया गया। सिढ़पुरा में पवन की दुकान से जौ व चने के सत्तू तथा मैन चौराहा से अखिलेश की दुकान से खोया बर्फी का नमूना संग्रहित किया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, ओमवीर सिंह, अवधेश पाराशर मौजूद रहे।