{"_id":"60bd05478ebc3e87100c2f11","slug":"the-team-of-the-probation-department-came-to-the-care-of-the-orphan-children-kasganj-news-agr4947761179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोबेशन विभाग की टीम को आई अनाथ बच्चों की सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोबेशन विभाग की टीम को आई अनाथ बच्चों की सुध
विज्ञापन
सोरों। कटरा मठ में दो माह से अनाथ का जीवन जी रहे तीन बच्चों की सुध प्रोबेशन विभाग को आ गई है। विभाग की टीम ने बस्ती में पहुंचकर बच्चों से संपर्क किया। बच्चों के आधार कार्ड लिए ताकि शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।
अमर उजाला में 3 जून के अंक में कटरामठ निवासी अनाथ बच्चे मुस्कान (12) , अरुण (7 ) , अर्जुन (6) की खबर को प्रकाशित किया था। समाजसेवियों ने बच्चों को राशन आदि की व्यवस्था शुरू कर दी। वहीं भागीरथी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय ने बच्चों की इंटर तक मुफ्त शिक्षा, स्टेशनरी आदि देने का आश्वासन दिया।
रविवार को प्रोबेशन विभाग के बाबू रविन्द्र कुमार सिंह, हेमंत कुमार बच्चों से मिले। उनके आधार कार्ड की प्रतिलिपि लेने के बाद सरकारी सुविधाओं को शीघ्र शासन स्तर से दिलाने का आश्वासन दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि बच्चों के माता पिता की मौत किस कारण से हुई है इसकी जांच की जाएगी। उसकी के अनुरूप योजना का लाभ दिलाया जाएगा।