{"_id":"691774990cfc1e755a01f91f","slug":"the-team-of-government-college-was-the-runner-up-in-the-cricket-tournament-kasganj-news-c-163-1-eta1003-141931-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्रिकेट टूर्नामेंट में राजकीय महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्रिकेट टूर्नामेंट में राजकीय महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता
Fri, 14 Nov 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
जलेसर के राजकीय महाविद्यालय की उपविजेता क्रिकेट टीम। स्रोत महाविद्यालय
जलेसर। अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में राजकीय महाविद्यालय जलेसर की टीम उपविजेता रही। बृहस्पतिवार को हुए फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, हालांकि अलीगढ़ के डीएस कॉलेज की टीम से हार गई।
टूर्नामेंट में उपविजेता रहकर शुक्रवार को टीम के वापस आने पर खिलाड़ियों का स्वागत-सम्मान कर हौसला बढ़ाया गया। राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके गोस्वामी ने कहा कि अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के लिए एक मजबूत क्रिकेट टीम का गठन करना है। यह चयनित टीम आगे चलकर अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
टूर्नामेंट में जगमोहन, राघव कुमार, पुष्पेंद्र, और उदित वार्ष्णेय ने मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के साथ ही मैनेजर डॉ. विजय सिंह एवं कोच डॉ. प्रणय छिब्बर का भी स्वागत किया गया।