फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The team made the crime branch achhnera mortgage, assault

अछनेरा में क्राइम ब्रांच की टीम को बनाया बंधक, मारपीट

Sun, 22 Mar 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 22 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
गांव मंगूर्रा में शनिवार सुबह 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने पहुंची मुरैना जिले की क्राइम ब्रांच की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। दो पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनकी पिस्टल छीन ली। टीम के अन्य पुलिसकर्मी भाग निकले। बाद में अछनेरा थाने का पुलिस फोर्स पहुंची और दोनों पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। पिस्टल भी वापस कराई। एमपी की टीम इनामी बदमाश के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर चली गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के थाना थाड़ी निवासी शिवराज तोमर पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसी की तलाश में शनिवार सुबह तकरीबन आठ बजे मुरैना की क्राइम ब्रांच की छह सदस्यीय टीम प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में सादा वर्दी में गांव मंगूर्रा पहुंची। टीम में दो महिला कांस्टेबल भी थीं। टीम को सूचना मिली थी कि शिवराज यहां अपने बहनोई गुड्डन के घर में छुपा है। पुलिसकर्मी गुड्डन और उसके माता पिता को हिरासत में लेकर जाने लगे। तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इनामी के रिश्तेदारों को छुड़ा लिया। दो पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर लिया और पिस्टल छीनकर उनसे मारपीट की। जानकारी पर थाना अछनेरा पुलिस पहुंची। दोपहर बाद एमपी की पुलिस टीम इनामी के तीनों रिश्तेदारों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed