{"_id":"69f8f08e8dc6a26af405e2dd","slug":"the-swimming-pool-at-eklavya-sports-stadium-is-ready-for-swimming-the-motor-has-been-repaired-and-filled-with-clean-water-14-people-have-registered-amar-ujala-prominently-reported-the-motor-breakdown-agra-news-c-364-1-ag11018-128470-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का तरणताल तैराकी के लिए तैयार,मोटर सही कराकर भरा गया साफ पानी, 14 लोगों ने कराया पंजीकरण, मोटर खराब होने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का तरणताल तैराकी के लिए तैयार,मोटर सही कराकर भरा गया साफ पानी, 14 लोगों ने कराया पंजीकरण, मोटर खराब होने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल को तैराकी के लिए तैयार कर दिया गया है। सोमवार को पानी की मोटर को ठीक कराया गया। इसके बाद सफाई कराकर बड़े तरणताल में पानी भर दिया गया और बच्चों के लिए बनाए गए छोटे तरणताल की सफाई कराई गई। पहले दिन 14 लोगों ने पंजीकरण कराया।
शनिवार को तरणताल में पानी की मोटर खराब होने और गेट पर ताला लगा होने की खबर को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने मोटर को सही कराया। इसके बाद दोनों तरणताल की सफाई कराई गई और बड़े ताल में केमिकल डालकर पानी को साफ किया गया। दूसरे ताल की सफाई भी कराई जा रही है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में छोटे तरणताल की गहराई 4 फीट और लंबाई 15 फीट है, जबकि बड़े की गहराई 8.5 फीट और लंबाई 25 फीट है। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए 500 रुपये और 18 वर्ष से अधिक के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह का शुल्क तय किया गया है। तैराकों के लिए तीन शिफ्ट निर्धारित हैं। शाम 4 से 5 और 5 से 6 बजे तक पुरुष वर्ग, जबकि 6 से 7 बजे तक बालिका वर्ग के लिए समय तय किया गया है। सुरक्षा के लिए जीवन रक्षक ऋषभ अंकेश को तैनात किया गया है। पिछले वर्ष यहां 431 पंजीकरण हुए थे।