फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The supernatural scene of Kanhaiya's birth captivated the mind.

Agra News: कन्हैया के जन्म की अलौकिक झांकी ने मोहा मन

Sun, 26 Jul 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The supernatural scene of Kanhaiya's birth captivated the mind.
बटेश्वर। मई गांव के बाबा बटेश्वर भारती शिव शक्ति जय दुर्गे मां आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा वाचिका रुचि शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनके प्राकट्य की कथा का ऐसा जीवंत वर्णन किया कि पूरा पंडाल जय श्री कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। पंडाल में उपस्थित श्रोता भाव-विभोर होकर झूमने और नाचने लगे। माखनचोर के जन्म की अलौकिक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इस दाैरान कथा आयोजक बाबा बटेश्वर भारती, परीक्षित देवेन्द्र यादव तथा यज्ञपति मंशा राम माैजूद रहे।
विज्ञापन

-----
सत्य और आदर्श का प्रतीक हैं राजा हरिश्चंद
बाह। पथवारी माता मंदिर बाह पर भागवत कथा में रविवार को बाल विदुषी राधा शास्त्री ने राजा हरिश्चंद्र की प्रेरणादायक कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजा हरिश्चंद्र ने जीवन की कठिनतम परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। अपना राज्य, परिवार और सुख-सुविधाएं त्याग दीं, लेकिन अपने वचन और धर्म से कभी समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज भी उनका जीवन सत्य और आदर्श का प्रतीक माना जाता है। बाल विदुषी ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को हर परिस्थिति में सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए। परीक्षत महंत रामदास महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्य पर चलने एवं सतसंग करने की सीख दी।
विज्ञापन

-----
भरत चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
खेरागढ़। कस्बे के ब्रजधाम उदासीन आश्रम स्थित पुल वाले हनुमान मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को कथा वाचक आचार्य ऋषि कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और त्याग, प्रेम व मर्यादा के प्रतीक भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दाैरान महंत प्रकाशानंद महाराज, परीक्षत मुनिसानंद महाराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, रामनिवास सिकरवार, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वामन अवतार की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास आचार्य आदित्य मनोहर पाठक ने सृष्टि की रचना, ध्रुव चरित्र और भगवान श्रीहरि के वामन अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मनोहारी भजनों पर महिलाओं ने श्रद्धाभाव से नृत्य किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed