फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The sunshine provided relief during the day, but the biting cold persisted at night.

Agra News: दिन में धूप ने दी राहत, रात को गलन बरकरार

Wed, 24 Dec 2025 03:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
The sunshine provided relief during the day, but the biting cold persisted at night.
आगरा। पिछले दो दिन से छाए कोहरे और गलन ने शहरवासियों को सर्दी के तेवरों का अंदाजा करा दिया। मंगलवार को धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल गए। लोग सर्दी से बचने के लिए खुले स्थानों पर आ गए। दिन भर धूप निकलने से जहां लोगों ने गलन वाली सर्दी से राहत महसूस की वहीं अधिकतम तापमान भी 7 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

घना कोहरा, गलन और शीत दिवस परिस्थितियों का सामना कर रहे शहर के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह सवेरे कोहरे की जो चादर छाई हुई थी वो 11 बजते-बजते पूरी तरह छंट गई। आसमान में सूरज निकला तो घरों में ठंड के कारण बंद लोग धूप सेंकने के लिए बाहर निकल आए। घरों की छत, बालकनी, आंगन और गेट पर बड़े-बुजुर्ग धूप का आनंद लेते नजर आए। दिन भर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में एकदम वृद्धि हुई और यह सोमवार के मुकाबले 7 डिग्री ऊपर पहुंच गया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य के करीब ही रहा। इधर मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार से अगले तीन दिनों के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने से अति घना कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी अगले दो दिनों में गिरावट दर्ज करने की संभावना जताई गई है। क्रिसमस पर घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद मौसम विभाग जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed