{"_id":"68939d41bfd91c5dd30b9671","slug":"the-student-accused-the-principal-of-beating-him-after-holding-him-hostage-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-142859-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्र ने बंधक बनाकर पीटने का प्रधानाचार्य पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्र ने बंधक बनाकर पीटने का प्रधानाचार्य पर लगाया आरोप
Wed, 06 Aug 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल रोड स्थित कॉलेज के छात्र ने डीआईओएस को शिकायती पत्र दिया है। स्थानांतरण प्रमाणपत्र मांगने पर प्रधानाचार्य और उनके पुत्र द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने की बात कही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन छात्र को दिया है।
बुधवार की दोपहर बाद एक छात्र अपने परिजन के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह शहर के करहल रोड स्थित एक कॉलेज का छात्र है। 10वीं परीक्षा पास करने के बाद वह दूसरे कॉलेज में पढ़ना चाहता है। बुधवार को वह अपने भाई के साथ कॉलेज में अपना स्थानांतरण प्रमाणपत्र लेने के लिए गया था। कॉलेज में जब उसने स्थानांतरण प्रमाणपत्र मांगा तो प्रधानाचार्य और स्टाफ ने देने से मना कर दिया।
भाई ने कारण पूछा तो उसकी पिटाई कर दी। जब उसने वीडियो बनाना शुरू किया तो उसे और भाई को कमरे में बंद करके पीटा गया। डीआईओएस सतीश कुमार ने मामले की कमेटी गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं छात्र की तरफ से थाना कोतवाली में भी तहरीर दिए जाने की बात कही गई है हालांकि कोतवाल का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।