{"_id":"6776d4a121627fbeab0a7d04","slug":"the-statue-of-sandalwood-is-still-waiting-to-be-unveiled-kasganj-news-c-175-1-kas1001-125913-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब तक अनावरण का इंतजार कर रही चंदन की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब तक अनावरण का इंतजार कर रही चंदन की प्रतिमा
Thu, 02 Jan 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। चंदन गुप्ता की प्रतिमा शहर के प्रभुपार्क रोड पर लगी हुई है लेकिन अब तक इसका अनावरण नहीं हुआ है। परिवार के लोग काफी समय से शासन प्रशासन से प्रतिमा के अनावरण की मांग कर रहे हैं।
प्रतिमा का अनावरण न होने का दर्द चंदन की मां संगीता, पिता सुशील और भाई विवेक को हर समय सालता रहता है। भाई विवेक ने चंदन चौक की स्थापना की मांग करते हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के कई मंत्रियों तक को ज्ञापन सौंपे। चंदन चौक के लिए अपेक्षित स्थान शहर में नहीं मिल सका तो बाद में प्रभुपार्क रोड पर प्रभुपार्क की गली के सामने डिवाइडर खत्म होने के बाद स्तंभ बनाया। इस पर चंदन की प्रतिमा रखी गई, लेकिन चंदन के इस स्मारक का न तो पूरी तरह निर्माण हो पाया और न ही प्रतिमा का अनावरण हुआ।
चंदन की प्रतिमा अभी भी ढकी हुई है। पिता सुशील गुप्ता कहते हैं कि भाजपा के कई जनप्रतिनिधि उन्हें प्रतिमा के अनावरण कराने का भरोसा दे चुके हैं लेकिन अनावरण कब होगा यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों को इसका इंतजार है।