फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The spirit of Pencak Silat League will be seen at Eklavya Stadium

Agra News: एकलव्य स्टेडियम में दिखेगा पेंचक सिलाट लीग का जोश

Thu, 23 Oct 2025 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The spirit of Pencak Silat League will be seen at Eklavya Stadium
आगरा। आगरा के खेलप्रेमियों को 25 अक्तूबर को एक और रोमांचक खेल आयोजन देखने को मिलेगा। एकलव्य स्टेडियम में अस्मिता पेंचक सिलाट सिटी लीग 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर की महिला खिलाड़ियों के लिए जोनल टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा।
विज्ञापन


जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन की सचिव डॉ. किरण कश्यप ने बताया कि इस लीग का मुख्य लक्ष्य जिले की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगी। लीग में शहर के विभिन्न स्कूलों और खेल अकादमियों से कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। आयोजन के समापन पर विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच देगा, बल्कि आगरा में मार्शल आर्ट्स की संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
विज्ञापन



डॉ. किरण ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को जोनल टीम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश है कि आगरा की बेटियां पेंचक सिलाट में अपनी अलग पहचान बनाएं। यह लीग उन्हें बड़ा मंच और उच्च प्रतिस्पर्धा का माहौल प्रदान करेगी।एसोसिएशन ने आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता में निर्णय और रेफरी की भूमिका निभाने के लिए प्रमाणित कोचों की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पेंचक सिलाट का क्रेज तेज़ी से बढ़ा है। अब लड़कियां भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अस्मिता लीग इस उत्साह को और अधिक प्रोत्साहन देगी। महिला खिलाड़ी नाजिया खान ने कहा कि पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं। यह मौका हमें जोन टीम में जगह बनाने और राज्य स्तर तक पहुंचने का आत्मविश्वास देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed