फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The spirit of patriotism was shown in the Tricolor Mahayatra

वंदे मातरम् और इकलाब के नारों से गूंजा शहर

Mon, 08 Aug 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism was shown in the Tricolor Mahayatra
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से सोमवार को शहर में अमृत महोत्सव के तहत महातिरंगा यात्रा निकाली गई। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। सौ से अधिक झांकियां शामिल हुईं। वहीं छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पूरा क्षेत्र तिरंगामय नजर आ रहा था।
विज्ञापन

हजारों की संख्या में हाथों में तिरंगा लहलहाते छात्र-छात्राएं निकले। यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर आगरा गेट पुलिस चौकी, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, बस स्टैंड, जिला चिकित्सालय, तहसील, ईसन नदी चौराहा होती हुई लोहिया पार्क पहुंची।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा, बीएसए दीपिका गुप्ता ब्लॉक प्रमुख जागीर मुनेष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की झांकी आकर्षण का केंद्र
स्कूली बच्चों द्वारा शहीद, प्रकृति, प्रतिबंधित पॉलिथीन, मतदान आदि को लेकर बनाईं झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई का प्रतीक बनी छात्रा, राष्ट्रपिता महात्मागांधी की वेश-भूषा धारण किया छात्र, बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को दर्शाते छात्र मन मोह रहे थे।
मैनपुरी। देहात क्षेत्र में भी आजादी के तराने गूंजे। छात्र-छात्राओं ने रैलियां निकालीं तो गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
ज्योंति में नगर पंचायत स्थित वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की रैली को प्रबंधक उमेशभारतीय ने रवाना किया। प्रधानाचार्य उमेश चंद्र, मुकेश बाबू, संजय गुप्ता, कामरान अंसारी, हुमा परवीन शामिल रहे।
करहल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्रों को शहीदों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव डॉ. सुजाता वीरेश, आशुतोष गहरवार, अनुराधा शर्मा, पूजा देवी मौजूद रहीं। भोगांव में आरएस एजुकेशनल विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। रानी लक्ष्मीबाई की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नेशनल महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने बस स्टैंड पर तिरंगा प्रभातफेरी निकाली। घिरोर में खंड विकास कार्यालय पर बैठक में बीडीओ अशोक पाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर गांवों में सफाई सही तरीके से की जाए। एडीओ पंचायत राजवीर सिंह ने कहा कि पंचायत सहायक समय से सचिवालय पहुंचें। एडीओ राजवीर सिंह, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

बिछवां में भक्तवत्सल इंटर कॉलेज एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। शुभारंभ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य संध्या कठेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमर सिंह कठेरिया, भरत सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, अरुणेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed