फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The sons disrespected her but the mother's love remained intact.

Agra News: बेटों ने किया तिरस्कार मगर मां की ममता बरकरार

Sat, 03 Jan 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The sons disrespected her but the mother's love remained intact.
आगरा। वृद्धाश्रम की खामोश दीवारों में रह रहीं मां के दिल में आज भी अपने बेटों के वापस आने की उम्मीद जिंदा है। इसी भरोसे की वजह से बेटों से तिरस्कार झेलने के बाद भी उनकी ममता बरकरार है। वह न तो बेटे को भूल रहीं और न ही उनके खिलाफ जुबां पर कड़वे शब्द ही लाती हैं। जब भी कोई आश्रम में आता है तो उनकी नजरें उसमें अपने बेटे की झलक निहारतीं और फिर मायूस हो जाती हैं।
विज्ञापन


बेटे आएंगे, वापस ले जाएंगे
कमला नगर क्षेत्र की विद्या देवी (90 वर्षीय) कहती हैं कि पति की शहर में फैक्टरी थी। 4 बेटे और बहू हैं। पति के दिवंगत होने के बाद बच्चों ने फैक्टरी और घर बेच दिया। हिस्सा बांट हुआ तो सभी ने अलग-अलग फैक्टरी खोल लीं। एक मां को कोई साथ रखने को तैयार नहीं था। वह वृद्धाश्रम में रहने लगीं। कभी नहीं सोचा था, ऐसा होगा। मगर, आज भी बेटों के लिए उनके दिल में ममता है, आस है कि एक दिन बेटे आएंगे और वापस ले जाएंगे।
विज्ञापन


बेटा तो अपना ही होता है कभी आएगा
फतेहपुर सीकरी निवासी सीमा मंगल (70 वर्षीय) कहती हैं कि 15 वर्ष पहले पति के निधन हुआ था। इसके बाद दो बेटा और बहू के साथ रहने लगीं। बहू ने घर में नहीं रहने दिया, उसे दुर्गन्ध आती थी। मारपीट, गालियां देना, खाना न खिलाना जैसे बर्ताव से जीवन की आस ही टूट गई थी। पड़ोसियों ने वृद्धाश्रम पहुंचाया। मगर, वह कहती हैं कि बेटा तो अपना ही होता है, कभी तो वह आएगा ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले लगाएगा और कहेगा मां घर चलो
नोएडा की रहने वाली शांति देवी (75 वर्षीय) के पति रोशनलाल की 10 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दो बेटों के साथ रहने लगीं लेकिन बहू ताना देती थी। बेटों ने भी मुंह मोड़ लिया। बीमार होने पर बहू और बेटे इलाज नहीं कराते थे लेकिन मां होने के कारण हर बार माफ करती रही। अब जब वृद्धाश्रम में रह रही तब भी बेटे की याद आती है कि वो जरूर आएगा, गले लगाकर कहेगा मां घर वापस चलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed