{"_id":"6945bf9edece62780d0b547c","slug":"the-son-also-made-allegations-against-the-founder-of-aaradhana-nyas-trust-agra-news-c-25-1-agr1034-944879-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आराधना न्यास ट्रस्ट के संस्थापक पर बेटे ने भी लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आराधना न्यास ट्रस्ट के संस्थापक पर बेटे ने भी लगाए आरोप
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत में आराधना न्यास ट्रस्ट के संस्थापक हरिओम गुप्ता ने बेटे-पत्नी से जान का खतरा जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी बेटे का कहना है कि पिता अक्सर मां के साथ झगड़ा करते हैं। समाज में बदनामी की वजह से वो कभी शिकायत करने नहीं गईं। आरोप लगाया कि पिता ने ट्रस्ट की संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। इसलिए उन्हें घर से निकालना चाहते हैं। उन पर पूर्व में बैंक से धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी। वह मामले से संबंधित सभी साक्ष्य पुलिस को जल्द उपलब्ध कराएंगे।
मूलरूप से कचाैरा, हाथरस निवासी हरिओम गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि पत्नी और बेटा ट्रस्ट की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। उन पर जानलेवा हमला बोला गया। वह किसी तरह बच गए। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। 17 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसमें पत्नी सीमा, बेटे मानस और लखनऊ निवासी साले पवन गुप्ता को नामजद किया था। आरोपी मानस का कहना है कि पुलिस ने बिना जांच के कार्रवाई की है। थाना पुलिस की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी करेंगे।
पारिवारिक झगड़े से लेना-देना नहीं
वहीं, आरोपी पवन गुप्ता का कहना है कि पारिवारिक झगड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी उनका नाम तहरीर में लिखवा दिया गया। पुलिस जांच करेगी तो पूरा मामला सामने आ जाएगा।