फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The situation could not be salvaged; the wedding procession returned without the bride.

Agra News: नहीं बन सकी बिगड़ी बात, बिना दुल्हन लौटी बरात

Wed, 01 Jul 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The situation could not be salvaged; the wedding procession returned without the bride.
बरनाहल। दहेज के विवाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच बिगड़ी बात आखिरकार नहीं बन सकी, मंगलवार को चौथे दिन जनपद फिरोजाबाद से आई बरात दुल्हन के इन्कार के बाद बैरंग ही लौट गई। दोनों पक्ष ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र वापस लिए हैं।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के गांव बोझिया निवासी एक युवक की बरात शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव इकहरा आई थी। विवाह की सभी रस्में धूमधाम के साथ संपन्न हुईं। शनिवार सुबह जब विदाई की बारी आई तो दहेज को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में बात बिगड़ गई। दोनों पक्ष के बीच मारपीट की सूचना पर मामला थाने पहुंच गया था। जिसके बाद से समझौते को लेकर प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को दुल्हन ने साफ कर दिया कि वह दूल्हे के साथ नहीं जाएगी। दोनों पक्ष के बीच शादी में किया गया खर्च व दिया गया सामान आदि वापस कराया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष की ओर से थाने में लिखित समझौता पत्र देते हुए विवाद समाप्ति की बात कही। विवाद समाप्त होने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed