{"_id":"61292b328ebc3e14e07a2f56","slug":"the-sharp-edge-of-the-ganges-the-cutting-fast-the-officers-ran-kasganj-news-agr505357848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनी हुई गंगा की धार, कटान तेज, दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनी हुई गंगा की धार, कटान तेज, दौड़े अफसर
विज्ञापन
कासगंज के नरदौली बांध पर कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंगानदी का उतरता चढ़ता जलस्तर कटान का खतरा बढ़ा चुका है। गंगा की धार पैनी हो गई है। पटियाली क्षेत्र के कादरगंज के समीप नगला खंदारी में गंगानदी का पानी कटान कर रहा है। बृहस्पतिवार की देर शाम से शुरू हुआ कटान शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि कटानरोधी कार्य में जुटे सिंचाई विभाग के अफसरों ने कटान को रोक लिया है, लेकिन कार्य लगातार जारी है। कटान को लेकर ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
कछला गंगानदी ने पिछले दिनों गंजडुंडवारा क्षेत्र में कटान किया था उस समय सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्टड बनाकर कटान रोका। नगला शंभू में कई दिनों तक कटानरोधी कार्य हुए। फिर दावा किया गया कि अब कहीं भी कटान नहीं है, लेकिन कुछ दिनों से बैराजों से पानी का दबाव कम ज्यादा होने के कारण उतरता चढ़ता पानी कटान कर रहा है।
नगला खंदारी में बृहस्पतिवार की शाम कटान की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की टीम भेजी। शुक्रवार सुबह सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, एसडीएम पटियाली रवेंद्र कुमार ने नगला खंदारी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कटानरोधी कार्यों में जुटी टीमों को निर्देश दिए कि कटानरोधी कार्य में तेजी लाई जाए। स्टड बनाकर बालू के पैकेट डाले जाएं। हालांकि दोपहर तक कटानरोधी कार्य में जुटीं टीमों ने काफी हद तक काबू पा लिया था।
विज्ञापन
वर्जन-
गंगानदी ने कटान शुरू किया। कटानरोधी कार्यों के लिए टीम भेज दी गई। स्टड बनाए जा रहे हैं। कटान की रफ्तार तेज नहीं हुई है।
-अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
नगला खंदारी में कटान की सूचना मिलने पर निरीक्षण किया है। जहां कटान हो रहा है वहां कृषि योग्य भूमि नहीं है। कटानरोधी कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
-रवेंद्र कुमार, एसडीएम, पटियाली