फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The sacks being ordered from the farmers at the purchasing center

क्रय केंद्र पर किसानों से मंगवा रहे बोरियां

Thu, 02 Dec 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The sacks being ordered from the farmers at the purchasing center
क्रय केंद्र पर किसानों से मंगवा रहे बोरियां
विज्ञापन

मैनपुरी। धान क्रय केंद्रों पर किसानों का शोषण खत्म नहीं हो रहा है। अब केंद्रों पर किसानों से बारदाना भी मंगाया जा रहा है। बारदाना न लाने पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। किसानों को पहले ही पंजीकरण से लेकर अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, अब एक और नई परेशानी सामने आ गई है। किसानों से क्रय केंद्रों पर बारदाना मंगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नवीन मंडी परिसर स्थित धान क्रय केंद्र पर सभी किसानों को खुद ही बारदाना खरीद कर लाना पड़ा। नियमानुसार बारदाना क्रय केंद्र द्वारा ही उपलब्ध कराया जाना पड़ता है, लेकिन बीते तीन दिनों से धान की तौल का इंतजार करने के बाद आखिरकार किसानों ने खुद ही बारदाना खरीदना बेहतर समझा। दिन भर उन्हीं किसानों का धान तौला गया, जो खुद ही बारदाना खरीद कर लाए थे। अन्य केंद्रों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। वहीं मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी सर्वेश कुमार की तैनाती है, लेकिन वे पूरे दिन क्रय केंद्र पर नहीं आए। उन्होंने एक प्राइवेट कर्मचारी को रखा हुआ था।
विज्ञापन

----
30 रुपये का आता है एक बारदाना
किसानों एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों बारदाना की जरूरत पड़ती है। प्रत्येक बारदाना का 30 रुपये चुकाना पड़ता है। ऐसे में यदि किसान सौ बारदाना भी लाता है तो उसे तीन हजार रुपये अपनी जेब से देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसानों की बात
नहीं की तौल
28 नवंबर को धान की ट्राली लेकर आए थे, अब तक धान की तौल नहीं की गई। आज सुबह बारदाना मंगाने पर ही धान की तौल शुरू की गई। -अमर सिंह, जवापुर
चार दिन से खड़े हैं
टोकन के अनुसार 29 नवंबर को क्रय केंद्र पर लाए थे। चार दिन से केंद्र पर ही ट्रैक्टर खड़ा है। बारदाना लाने पर ही तौल करने की बात कही जा रही है। -आलोक कुमार, पातराहार
शोषण किया जा रहा
धान क्रय केंद्रों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। धान खरीद के लिए अब किसानों को अपने पास से बारदाना भी देना पड़ रहा है। -अनार सिंह, नगला नया
किसान हैं मजबूर
आज सुबह जब खुद बारदाना लाए तभी खरीद शुरू हुई। बीते दो दिनों से बारदाना न लाने पर धान की तौल ही नहीं कराई गई। ऐसे में किसान मजबूर हैं। -गौरव कुमार, जगतपुर

----
वर्जन......
केंद्र प्रभारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
बारदाना क्रय केंद्र पर प्रभारी को उपलब्ध कराना है। यदि किसानों से बारदाना लिया गया है तो यह गलत है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को मौके पर भेजा जाएगा। किसानों का बारदाना वापस कराने के साथ ही केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई भी की जाएगी। -रामजी मिश्र, एडीएम/जिला खरीद अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed