फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The ruckus happening from the roadways bus stand itself

रोडवेज बस स्टैंड से ही हो रही डग्गामारी

Mon, 29 Nov 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The ruckus happening from the roadways bus stand itself
ईशन नदी पुल पर खडी डग्मामार बसें - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड के सामने से डग्गामार वाहन संचालक बसों में जबरन सवारियां बिठा रहे हैं। जिसे लेकर रोडवेज कर्मियों का संचालकों सहित डग्गामार वाहनों के चालकों और परिचालकों से विवाद भी होता है। यातायात माह में पुलिस और परिवहन विभाग डग्गामारी पर अंकुश नहीं लगा सका है।
विज्ञापन

यातायात माह में डग्गामारी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। जिसके बाद भी डग्गामारी पर अंकुश नहीं लग सका है। डग्गामार वाहनों के चालक और परिचालक अब रोडवेज बस स्टैंड के सामने से ही बसों में ही जबरन सवरियां बैठा रहे हैं। रोडवेजकर्मी जब विरोध करते हैं तो उनका विवाद होता है।
विज्ञापन

गाली गलौज से बढ़कर स्थिति मारपीट तक पहुंच जाती है। सोमवार को एक डग्गामार बस चालक रोडवेज बस स्टैंड के सामने पहुंचा। आगरा जाने के लिए उसने बस में जबरन सवारियां बैठाना शुरू कर दिया। रोडवेजकर्मियों ने जब विरोध किया तो उनके बीच जमकर विवाद हुआ। लगभग 15 मिनट तक रोडवेज बस स्टैंड के सामने से सवारियां बिठाने के बाद ही चालक बस लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशन नदी पुल के पास डग्गामार वाहनों का जमावड़ा रहता है। आगरा, मथुरा, इटावा के लिए डग्गामार बसों के चालक बसों में सवारियां बिठाते हैं। ईशन नदी पुल के पास मौजूद रहने वाले पुलिस और ट्रेफिक कर्मी सब कुछ देखते हुए भी चुप बने रहते हैं।
डग्गामार वाहनों के संचालन से रोडवेज को राजस्व की हानि भी हो रही है। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि डग्गामार वाहनों में सवारियों को बैठाए जाने से विभाग को नुकसान हो रहा है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाना चाहिए।

रोडवेज बस स्टैंड के सामने से डग्गामार वाहन संचालकों द्वारा बसों में जबरन सवारियां बिठाए जाने के संबंध में पूर्व में कई बार अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं। एक बार फिर पत्र लिखकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। डग्गामारी से रोडवेज को राजस्व की हानि होती है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed