फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The road, which costs Rs 1.91 crore, is being constructed by the contractor for Rs 1.23 crore.

Agra News: जिस सड़क की लागत 1.91 करोड़, ठेकेदार 1.23 में बनाने को तैयार

Mon, 05 Jan 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The road, which costs Rs 1.91 crore, is being constructed by the contractor for Rs 1.23 crore.
आगरा। महंगा रोए एक बार, सस्ता रोए बार-बार। यह कहावत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों पर चरितार्थ हो रही है। जिस सड़क का सरकारी अनुमानित व्यय 1.91 करोड़ रुपये है। उसे ठेकेदार 1.23 करोड़ में ही बनाने के लिए तैयार है। ऐसे में लोग सड़क की गुणवत्ता और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने आगरा और मथुरा में 25 करोड़ रुपये की सड़कों के टेंडर निकाले थे। 30 दिसंबर को आगरा में करीब पांच करोड़ रुपये की सड़कों के टेंडर अनुमानित व्यय से 35% तक कम दर पर खुले। सभी टेंडर अधीक्षण कार्यालय में खुले। फतेहाबाद रिहावली से सकुरी खुर्द से बाह्मण बीच का पुरा तक सड़क निर्माण के लिए 1.91 करोड़ रुपये का टेंडर 35.32% कम दर पर 1.23 करोड़ रुपये में हरभान सिंह को मिला है।
विज्ञापन

इसी तरह किरावली में भवनपुरा से कुंडा वाले हनुमान मंदिर तक 88.44 लाख रुपये की सड़क का टेंडर 21.50% कम दर 69.43 लाख में एसजीआई इन्फ्राबिल्ड को जारी हुआ है। सोसाइटी फॉर हेल्प इन एक्यूट रोड इमरजेंसी (शेयर) के सचिव आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजय चतुर्वेदी का कहना है कि इस तरह कम दरों पर टेंडर से सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब होती है। दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। एक साल में ही सड़कों में गड्ढे हो जाते हैं। जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह का कहना है कि पीडब्ल्यूडी में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार है। अधिकारी और ठेकेदार मिलकर जनता की गाढ़ी कमाई को सड़क निर्माण के नाम पर डकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर में मैनेज कराने के आरोप
- मथुरा में 25 सड़कों के निर्माण, विशेष मरम्मत के लिए करीब 20 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हुए थे। 30 दिसंबर को आगरा की सड़कों के साथ मथुरा की सड़कों के टेंडर भी खुलने थे। लेकिन, अधीक्षण अभियंता ने मथुरा के टेंडर नहीं खोले। पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों का आरोप है कि अधीक्षण अभियंता टेंडर मैनेज करवा रहे हैं। मोटा कमीशन लेकर कम दरों पर खुलने वाले टेंडर्स को दरें बढ़ाकर दोबारा भरवाने की तैयारी है।

वहीं, इस संबंध में अधीक्षण अभियंता चंद्रपाल सिंह का कहना है कि मथुरा के टेंडर में कुछ शिकायतें आई थीं। उनकी जांच कराई जा रही है। जांच में गंभीर कमियां सामने नहीं आई तो बुधवार तक टेंडर खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed