फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The road was left dug up; Torrent and Airtel fined Rs 9.40 lakh.

Agra News: खोदकर छोड़ी सड़क, टोरंट व एयरटेल पर 9.40 लाख का जुर्माना

Sat, 20 Dec 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The road was left dug up; Torrent and Airtel fined Rs 9.40 lakh.
नगर निगम आगरा
आगरा। सड़क की खुदाई के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार मरम्मत न कराने पर नगर निगम ने टोरंट पावर और एयरटेल पर 9.39 लाख का जुर्माना लगाया है। दोनों ही कंपनियों को निगम ने मरम्मत का काम सही से करने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी के बाद अब निगम ने दोनों कंपनियों पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दरअसल, लोहामंडी जोन के अंतर्गत विभिन्न इलाकों में सड़क खुदाई के बाद खराब गुणवत्ता के मरम्मत कार्य की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अलबतिया क्षेत्र में डाक विभाग के सामने कलाकुंज, बीरनगर, अवधपुरी, गूलर का नगला, शांतिवन कन्या स्कूल के पास, सराय बोदला स्थित शाही मस्जिद के समीप एयरटेल लिमिटेड ने नगर निगम से अनुमति लेकर कर रोड खोदी थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने निरीक्षण कर आख्या नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को सौंप दी। निरीक्षण के दौरान कच्ची सड़क, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, एचडीडी और सड़क खुदाई में अनियमितताएं पाई गईं। वहीं, आवास विकास कालोनी सेक्टर–9, सेक्टर–4, भावना क्लार्क के पास, गढ़ी भदौरिया, एचडीएफसी बैंक, फैशन सिटी शोरूम और कारगिल के पास के क्षेत्रों में टोरंट पावर लिमिटेड ने सड़क खोदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड और सड़क खुदाई में खामियां सामने आईं। इसी के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त ने पर नगर आयुक्त ने कुल क्षेत्रफल और दर के आधार पर एयरटेल लिमिटेड पर 7.28 लाख रुपये व टोरंट पावर पर 2.11 लाख रुपये की पेनाल्टी लगा दी। नगर आयुक्त ने कहा कि यदि किसी भी संस्था या कंपनी ने मानकों के अनुसार मरम्मत कार्य नहीं किया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed