फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The road from Dudhdhara to Garhi Tal is in a dilapidated condition, villagers are troubled.

Agra News: दूधधारा से गढ़ी ताल की सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान

Sun, 01 Mar 2026 09:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
The road from Dudhdhara to Garhi Tal is in a dilapidated condition, villagers are troubled.
फोटो 4दूधधारा से गढ़ी ताल की सड़क जर्जर , दर्जन भर गांव के ग्रामीण परेशान
खेरागढ़। आगरा-जगनेर रोड स्थित दूधधारा कॉलेज से गढ़ी ताल होकर राजस्थान के रूपवास (भरतपुर) को जोड़ने वाली करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हुआ है।
विज्ञापन

नगला बर गांव निवासी बुजुर्ग दलेल सिंह एवं गढ़ी ताल निवासी ग्रामीण बनवारी तोमर, अशोक सिकरवार, बाबूलाल सिकरवार और संजय आदि का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन वर्ष पूर्व सड़क बनाई गई थी। निर्माण के कुछ ही महीने बाद सड़क उखड़ने लगी, जिससे गड्ढे हो गए। गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इस मार्ग से गढ़ी ताल, गढ़ी अतवल, नगला हींस, गढ़ी आंद्रा आदि करीब 6 से ज्यादा गांव जुड़े हैं। साथ ही यह सड़क राजस्थान के गांव मिलसमा, मोरोली होते रूपवास, भरतपुर को जोड़ती है। मुख्य बाजार, ब्लॉक, तहसील एवं जिला मुख्यालय के लिए भी यह मुख्य मार्ग है। लोगों ने सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed