फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The reward given to the one who was kind

जिस पर हुए मेहरबान उसको दिया इनाम

Tue, 11 Oct 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The reward given to the one who was kind
मैनपुरी।
विज्ञापन

नेताजी मुलायम सिंह यादव की रहम दिली किसी ने छिपी नहीं रही। जिले की राजनीति में जिस पर मेहरबान हुए उसको इनाम दिया। नए चेहरों पर हमेशा दांव लगाया। चुनाव जिताकर उनको सम्मान भी दिलाया। जब भी मैनपुरी आए तो उनका हालचाल लेना कभी नहीं भूले।
कांग्रेस शासन के बाद जिले की राजनीति में भी बदलाव आया। जागीर के रहने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष रहे कांग्रेसी सूरज सिंह यादव के परिवार ने मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताई तो उस परिवार को नेताजी ने इनाम भी दिया। सूरज सिंह यादव की पुत्रवधू सुमन यादव को दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। सूरज सिंह के पुत्र अवधेश यादव को एमएलसी बनाया। सुमन यादव के पति अशोक यादव को ब्लॉक प्रमुख जागीर तक बनवाया। जब भी नेताजी मैनपुरी आए तो सूरज सिंह यादव से राजनीतिक चर्चा किए बगैर नहीं लौटे।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने हमेशा नए चेहरों पर दाव लगाया। टिकट देने के बाद उनको जिताकर राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान भी दिलाया। किशनी विधानसभा क्षेत्र में रामेश्वर दयाल वाल्मीकि, संध्या कठेरिया, ब्रजेश कठेरिया जैसे नए चेहरों को पहचान देकर विधानसभा पहुंचाया। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से मानिकचंद्र यादव और राजू यादव जैसे नए चेहरों पर दांव लगाकर उनको पहचान दिलाई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर केसी यादव बताते हैं कि नेताजी जिस पर मेहरबान हुए उसको इनाम जरूर दिया। यही वजह है कि नेताजी से जुड़ने वाले लोग अंतिम समय तक उनके साथ रहे। सपा की राजनीति में नेताजी की भरपाई हो पाना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed