फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The requirement of TET for teachers before 2011 is not acceptable.

Agra News: 2011 से पहले के शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता स्वीकार नहीं

Wed, 05 Nov 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The requirement of TET for teachers before 2011 is not acceptable.
फोटो 6 स्काउट गाइड प्रांगण में बैठक में जानकारी देते जिलाध्यक्ष अरुण यादव। स्रोत संगठन
मैनपुरी। प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जिला स्काउट गाइड कार्यालय प्रांगण में हुई। बैठक में वर्ष 2011 से पहले सेवा में आने वाले शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता पर विरोध जताया गया है। पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले धरने के संबंध में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि 2011 से पूर्व सेवा में आए शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा में बने रहने के लिए टेट पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले रामलीला मैदान दिल्ली में पांच दिसंबर को धरना होगा। बैठक में एमडीएम कन्वर्जन कास्ट अग्रिम रूप से खातों में भेजने की मांग की गई। वहीं ऑनलाइन अवकाश समय से स्वीकृत करने, लंबित एरियर के शीघ्र भुगतान, निलंबित शिक्षकों का निलंबन शीघ्र समाप्त करने की मांग की गई। बैठक में सुरेंद्र पाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक रामपाल सिंह, सुभाष कश्यप, राजीव मिश्रा, प्राणेश यादव, विनोद कुमार, जितेंद्र वर्मा, सरिता यादव, श्री चंद्र यादव, लोकेंद्र चौहान, आनंद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed