फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The relatives who came with the patient beat up the staff

Agra News: मरीज लेकर पहुंचे तीमारदारों ने स्टाफ को पीटा

Sun, 13 Jul 2025 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The relatives who came with the patient beat up the staff
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों ने शुक्रवार रात स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। मरीज और तीमारदार ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए यह हंगामा किया। इस बीच सीएमएस डा. मदनलाल रात में ही ईएमओ व अन्य स्टाफ के साथ कोतवाली पहुंचे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया।घटनाक्रम के अनुसार महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार रात लगभग 10 बजे कुछ लोग एक मरीज को लेकर पहुंचे। मरीज को पेट दर्द की समस्या थी। मौजूद ईएमओ डाॅॅ. आदर्श सेंगर की सलाह पर एक स्टाफ ने मरीज को इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद मरीज के साथ आए तीमारदारों ने इलाज में देरी और दूसरा इंजेक्शन न लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ईएमओ ने सलाह दी कि एक इंजेक्शन के बाद दूसरा एक घंटे बाद लगाया जाएगा। इससे आक्रोशित तीमारदारों ने गाली गलौज कर दी। स्टाफ ने विरोध किया तो मरीज भी उठ खड़ा हुआ और तीमारदारों और मरीज ने स्टाफ की जमकर मारपीट की। इस दौरान करीब आधा घंटे तक इमरजेंसी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ईएमओ डाॅ. आदर्श सेंगर ने मामले की जानकारी तुरंत सीएमएस डाॅ. मदनलाल और कोतवाली पुलिस को दी। इससे पहले कि पुलिस अस्पताल पहुंचती तीमारदार वहां से भाग निकले। मरीज के रूप में आए व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रात में ही सीएमएस, ईएमओ और स्टाफ के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed