{"_id":"695c2aeca83d76a55309fdcb","slug":"the-red-team-defeated-the-blue-team-by-4-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1045-105972-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेड टीम ने ब्लू को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेड टीम ने ब्लू को 4 विकेट से हराया
Tue, 06 Jan 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट टूर्नामेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सिकंदरा के सोनेट क्रिकेट ग्राउंड पर द्वितीय ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। इसमें रेड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू टीम को 4 विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के शाहनवाज को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला जज तृतीय विकास गोयल, अपर जिला जज-13 महेश चंद वर्मा एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय ज्ञानेंद्र सिंह गहलोत ने किया। पहले टॉस जीतकर ब्लू टीम के कप्तान नरेंद्र यादव ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
ब्लू टीम ने 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए। विजय पांडेय ने सर्वाधिक 31 रनों का योगदान दिया। रेड टीम के विशेष कुमार व विनयकांत ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड टीम के कप्तान विनीत कुमार ने सधी शुरुआत की। शाहनवाज के ताबड़तोड़ 38 रनों की बदौलत रेड टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुरेंद्र सिकरवार ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का दूसरा मैच 10 जनवरी को ब्लू टीम और ग्रीन टीम के मध्य खेला जाएगा। इस दौरान धीरेंद्र सिंह, सचिन भारद्वाज, अजमेर अली, एडवोकेट विनय, भगवान भारद्वाज, युवराज, अजीत परमार, संजय सक्सेना और राम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।