फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Rajasthan police took away two youths, mistaking them as vehicle thieves

Agra: वाहन चोर समझकर दो युवकों को उठा ले गई राजस्थान पुलिस, मच गया अपहरण का शोर

Wed, 19 Oct 2022 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 03:41 PM IST
सार

दोनों युवक पुश हाट में पशुओं को खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान राजस्थान पुलिस के सिपाही उन्हें पकड़ ले गए। सिपाही सादा वर्दी में थे, इसलिए इलाके में अपहरण का हल्ला मच गया। 

विज्ञापन
The Rajasthan police took away two youths, mistaking them as vehicle thieves
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के धिमश्री गांव की पशु हाट के पास से मंगलवार को दो युवकों को राजस्थान पुलिस उठा ले गई। इससे अपहरण का शोर मच गया। सूचना पर सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह और थाने का फोर्स पहुंच गया। जांच में पता चला कि वाहन चोर के धोखे में पुलिस दोनों युवकों को ले गई है, जिन्हें पूछताछ करने के बाद देवली थाने से छोड़ दिया गया। पीड़ित युवकों ने पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

  
बलीपुरा गांव निवासी रामनरेश और कान्हा निवासी गढ़ी दरियाव, फतेहाबाद मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। मंगलवार को दोपहर वह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ धिमश्री पशु हाट के पास खड़े बातें कर रहे थे। आरोप है कि तभी गाड़ियों से पहुंचे करीब 10 लोगों ने उन्हें जबरन पकड़ा। छीना छपटी के दौरान कपड़े भी फट गए। इसके बाद वाहन से आए लोग रामनरेश एवं कान्हा को गाड़ी में बैठाकर जबरन उठा ले गए। विरोध करने वालों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि धौलपुर के थाना निहालगंज क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो चोरी हुई है, उसी की खोजबीन में राजस्थान पुलिस आई थी। संदिग्ध आरोपी की शक्ल रामनरेश से मिलने के कारण पुलिस उसे धोखे से उठा ले गई थी। जानकारी होने पर देवली थाने से दोनों को पूछताछ ेके बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो चोरी का आरोपी फिरोजाबाद में कहीं रह रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed