Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The promise was for seven days, but the intent to take action remained confined to the files.

Agra News: सात दिनों का था वादा, फाइलों में कैद रह गया कार्रवाई का इरादा

Tue, 10 Nov 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The promise was for seven days, but the intent to take action remained confined to the files.
आगरा। बिना मान्यता स्कूल चलाने वालों पर शिकंजा कसने का बेसिक शिक्षा विभाग का आदेश एक सप्ताह बाद भी जमीन पर नहीं उतर सका। बीएसए की ओर से तय एक सप्ताह की मियाद पूरी हो गई लेकिन चिह्नित 59 स्कूलों के संचालकों के खिलाफ न तो प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही एक-एक लाख जुर्माने की वसूली। स्कूल बंद कराने की कार्रवाई भी सामने नहीं आई। यानी आदेश जारी हुआ, मियाद भी तय थी लेकिन कार्रवाई फाइलों से आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने 28 अक्तूबर को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन विद्यालयों के संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ स्कूल का संचालन बंद कराने और प्रत्येक से एक लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूलकर सरकारी मद में जमा कराने को कहा गया था। बीईओ को कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह में बीएसए कार्यालय में उपलब्ध करानी थी। निर्देशों में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ उसकी प्रति, संबंधित बीईओ को विद्यालय बंद कराने और जुर्माने की राशि सरकारी मद में जमा कराने का प्रमाण भी उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 15 स्कूल बाह के

बीएसए के निर्देशों में खेरागढ़ के 10, जगनेर के 11, सैंया का 1, बाह के 15, जैतपुर कलां के 12, पिनाहट का 1, फतेहपुर सीकरी के 5 और अछनेरा के 4 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

हां अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है न जुर्माने की राशि जमा हुई और न ही प्राथमिकी दर्ज हुई है।

डॉ. राकेश सिंह (बीएसए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed