{"_id":"68618161ab06cf8fbb00c383","slug":"the-pressure-of-vehicles-increased-on-mandi-road-traffic-jam-continued-for-hours-kasganj-news-c-175-1-kas1001-133855-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंडी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा, घंटों लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंडी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा, घंटों लग रहा जाम
Sun, 29 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में अमांपुर रोड मंड़ी मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहनों की लगी लंबी कतार । स्रोत-वीडियो ग
कासगंज। इन दिनों गल्ला मंडी में खेतों में तैयार हो चुकी मक्का की फसल बिक्री के लिए पहुंचने लगी है। जिसके कारण अमांपुर रोड पर वाहनों का जबरदस्त दबाव है जो जाम का कारण बन रहा है। सुबह से लेकर शाम तक बार बार जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों का दबाव इतना अधिक होता है कि पुलिस को भी जाम खुलवाने में पसीना आ जाता है। लोगों को जाम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हर सीजन पर गल्ला मंडी रोड पर जाम का यही आलम रहता है। क्योंकि इस मार्ग से अमांपुर व सहावर की ओर जाने वाला काफी ट्रैफिक निकलता है और अमांपुर मार्ग पर दो रेलवे क्रॉसिंग हैं। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर जाम लग जाता है। इस इलाके के लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जाम की समस्या से स्थायी निजात देने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाना जरूरी है। जब तक ओवरब्रिज नहीं बनेगा तब तक जाम की समस्या से निजात मिल पाना मुश्किल होगा। क्योंकि सीजन के समय मंडी में किसानों का बड़ी संख्या में आवागमन रहता है। जाम में फंसे किसान भूदेव प्रसाद ने बताया कि वह 12 बजे से जाम में फंसे और और डेढ़ बज गया है। अभी मंडी नहीं पहुंच पाए हैं। इसी तरह की समस्या अन्य लोगों ने भी बताई।
- गल्ला मंडी पर जाम की व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी लगे हुए हैं, लेकिन बार बार रेलवे क्रॉसिंग बंद होता है जिससे जाम लग जाता है। इस समय मंडी में किसानों के काफी वाहन पहुंच रहे हैं। पुलिस व्यवस्थाएं बनाने में जुटी है- लक्ष्मण सिंह, यातायात प्रभारी