फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The possession of the influential person is not able to move from the land of the pond

Agra News: तालाब की जमीन से नहीं हट पा रहा रसूखदार का कब्जा

Mon, 24 Jul 2023 04:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Jul 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
The possession of the influential person is not able to move from the land of the pond
तालाब की जमीन से नहीं हट पा रहा रसूखदार का कब्जा
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव ने एसडीएम करहल से मांगी रिपोर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। तहसील करहल के गांव दिहुली में तालाब की जमीन से रसूखदार का कब्जा अधिकारियों के आदेश के बाद भी नहीं हट पा रहा है। गांव के ही एक आदमी की शिकायत पर सुनवाई करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज ने एसडीएम करहल से रिपोर्ट मांगी है। शिकायत की अगली सुनवाई दो अगस्त को होगी।

दिहुली निवासी मोहर सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि गांव में एक सरकारी तालाब है। तालाब की जमीन गांव के ही सत्यकुमार ने कब्जा करके निर्माण भी कर लिया है। तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों ने कब्जा हटवाने के आदेश भी दिए। इसके बाद भी तालाब की जमीन से रसूखदार का कब्जा नहीं हटवाया गया है।
विज्ञापन


शिकायत की सुनवाई करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने एसडीएम करहल से आख्या मांगी है। दिहुली में सरकारी तालाब की जमीन पर किए गए कब्जे और निर्माण के संबंध में स्पष्ट और विस्तृत आख्या देने को कहा है। शिकायत की अगली सुनवाई के लिए दो अगस्त की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed