फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The policeman's gun point on the toll worker

टोल मांगने पर क्राइम ब्रांच सिपाही ने तान दी पिस्टल

Thu, 04 Oct 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Oct 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
The policeman's gun point on the toll worker
पिस्टल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित नसीरपुर टोल टैक्स पर पर्ची कटाने को लेकर आगरा क्राइम ब्रांच के सिपाही और टोल कर्मी का विवाद हो गया। सिपाही ने आक्रोश में आकर पिस्टल तान दी और टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची नसीरपुर चौकी पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन


आगरा के क्राइम ब्रांच में सिपाही के पद पर तैनात पंकज यादव इटावा गया था। वहां से वापस आते समय मंगलवार देर रात वह जब नसीरपुर टोल टैक्स पर पहुंचा तो टोल कर्मी ने उससे पर्ची कटवाने की बात कही। इस पर सिपाही पंकज ने अपना परिचय देते हुए टैक्स न देने की बात कही। वर्दी में न होने के चलते टोल कर्मियों ने सिपाही की एक न सुनी। इसके चलते पंकज और टोल कर्मियों में विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन


टोल कर्मियों का आरोप है कि पंकज ने पिस्टल तानते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह देख मामले की जानकारी नसीरपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंकज का कार्ड देखने के बाद मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में नसीरपुर थाना प्रभारी के पी सिंह ने बताया कि मारपीट और पिस्टल तानने जैसी कोई बात नहीं हुई है। टोल कर्मी और सिपाही में बस मामूली विवाद हुआ था। इधर टोल कर्मियों ने डीआईजी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed