फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Police Commissioner should present the accused or come personally and give an explanation.

Agra News: आरोपी को हाजिर करें या खुद आकर स्पष्टीकरण दें पुलिस आयुक्त

Thu, 22 Jan 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The Police Commissioner should present the accused or come personally and give an explanation.
आगरा। अपहरण और आपराधिक साजिश के एक मामले में पुलिस की कार्रवाई पर एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में हाजिर करें या पुलिस आयुक्त खुद आकर स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन

अदालत की ओर से कई बार गैर जमानती वारंट, धारा 82 और 83 की कार्रवाई के बाद भी आरोपी को पुलिस अदालत में पेश नहीं कर सकी है। मामला एत्माद्दौला थाने का है। आरोपी महेश चंद के खिलाफ 2018 में अपहरण और षड्यंत्र के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मुकदमा एडीजे-13 की अदालत में लंबित है। थानाध्यक्ष एत्माद्दौला को कई बार आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के आदेश हुए लेकिन अनुपालन नहीं किया गया। फरार आरोपी एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव अहेपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

अदालत ने कहा है कि आरोपी को अदालत में हाजिर कराएं। गिरफ्तारी न होने की दशा में आरोपी की चल और अचल संपत्ति कुर्क कर अदालत में आख्या प्रस्तुत करें। अन्यथा पुलिस आयुक्त व्यक्तिगत रूप से अदालत में अपना स्पष्टीकरण दें कि क्यों न उन्हें अदालत के आदेश की अवहेलना के लिए यह मामला उच्च न्यायालय को संदर्भित कर किया जाए। साथ ही आरोपी के जमानती हाथरस के गांव अलेदिन निवासी सुनीता, दड़ोली निवासी वीरमती के खिलाफ भी नोटिस जारी करें। अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed