फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The players did wonders in the movement of the pieces

Agra News: मोहरों की चाल में खिलाड़ियों ने किया कमाल

Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The players did wonders in the movement of the pieces
शतरंज प्रतियोगिता
आगरा। मां गायत्री सेवा समिति ने वायु विहार के 100 फुटा रोड बैडमिंटन अकादमी में तीसरे ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया। ओपन कैटेगरी में आबिद अली ने पहला स्थान हासिल किया। देवांश राठौर दूसरे और रवि प्रकाश मौर्य तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता छह वर्गों अंडर-9, अंडर-13, अंडर-17, ओपन, गर्ल्स और वेटरन में आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष बृजबल्लभ सारस्वत और खेल समिति अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को मंच देना है, जो हार के डर से आगे नहीं बढ़ पाते। राणा प्रताप सिंह ने मुख्य आर्बिटर और नीरज शर्मा ने उप मुख्य आर्बिटर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल समरजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

विजेताओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण संतोष तिवारी, भारत सारस्वत, रितेश कोहली, राजेश शर्मा ने किया। इस दौरान अजय सारस्वत, सुनील शर्मा, श्रीकृष्ण कुमार, केएस राघवेंद्र, राहुल मंगल, उदय शर्मा और समीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य वर्गों के विजेता

अंडर-9 : श्रीहान सांची (प्रथम), आयांश कुमार (द्वितीय), शिवांग वशिष्ठ (तृतीय)

अंडर-13 : संचित बघेल (प्रथम), पियूष बघेल (द्वितीय), समर्थ चेतन (तृतीय)

अंडर-17 : राघव लवानिया (प्रथम), आराध्य जैन (द्वितीय), अमृतांश खरे (तृतीय)

गर्ल्स : सहीशा गर्ग (प्रथम), राधिका शर्मा (द्वितीय), आर्या सारस्वत (तृतीय)

वेटरन : सुधीर खंडेलवाल (प्रथम), शुभम सक्सेना (द्वितीय), नवीन शर्मा (तृतीय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed