फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The play 'When our city sleeps' was staged

Agra News: नाटक ‘जब शहर हमारा सोता है’ का मंचन

Sat, 22 Nov 2025 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Nov 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
The play 'When our city sleeps' was staged
सूरसदन में नाटक जब शहर हमारा सोता है का मंचन करते कलाकार।  - फोटो : संवाद
आगरा। सूरसदन प्रेक्षागृह में शुक्रवार को भरत काव्यम सांस्कृतिक संस्थान की ओर से नाटक ‘जब शहर हमारा सोता है’ का मंचन किया गया। शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एडवोकेट बसंत गुप्ता और गिरधर शर्मा ने किया।
विज्ञापन


नाटक की कहानी दो समुदायों के बीच वर्षों से चली आ रही रंजिश के इर्द-गिर्द घूमती है। शहर के दो बदनाम गैंग फनियर और खंजर की दुश्मनी तब और भड़क उठती है, जब मेले में अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती के बीच जन्म ले रहा प्रेम, सांप्रदायिक तनाव में बदल जाता है।
विज्ञापन


नाटक में आभास की भूमिका में हर्ष महेरे, तराना की भूमिका में नव्या, निशि की आयशा, विलास की विजय, असलम की कनिष्क, तबस्सुम की आकांक्षा, चाचा की आकाश, अंटा की आयुष, मदमस्त की भूमिका में पंकज धाकरे ने दर्शकों को भावविभोर किया। प्रकाश परिकल्पना अनुज कुमार, संगीत शिवम कुमार रायकवार ने किया। नाटक के लेखक वरिष्ठ अभिनेता पीयूष मिश्रा, निर्देशन हर्ष महेरे ने किया। इस दौरान बालकिशन श्रीवास्तव, मुकुल शर्मा, मनीष अग्रवाल, डॉ. मुकेश जैन, दीपक ढल, सुशील कुमार गोत्र, हिमानी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed