फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pipeline will be shifted to Kazipada, and the blockage in the Mantola drain will be broken.

Agra News: काजीपाड़ा में शिफ्ट हाेगी पाइपलाइन, मंटोला नाले में तोड़ेंगे डाट

Thu, 04 Jun 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The pipeline will be shifted to Kazipada, and the blockage in the Mantola drain will be broken.
दूसरे दिन भी लेदर सुखाते काजीपाड़ा के व्यापारी
आगरा। शहर में 80 से ज्यादा प्रमुख सड़कों, चौराहों और कॉलोनियों में हुए जलभराव के लिए नाला सफाई अभियान में लगे अधिकारियों पर कार्रवाई की जगह पानी की लाइनों और पुरानी डाट को जिम्मेदार माना गया है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को पूरे शहर में हुए जलभराव के बाद बुधवार दोपहर में निरीक्षण किया। उन्होंने काजीपाड़ा नाले की पुलिया से निकल रही पानी की लाइन को शिफ्ट करने और मंटोला नाले में बनी पुरानी डाट को तोड़ने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने इन दोनों के कारण पानी का प्रवाह रुकने और बैक फ्लो होने की बात कही थी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाला काजीपाड़ा पुलिया के नीचे पानी की लाइन हटाने को कहा। यह पुलिया नए सिरे से ऊंची बनाने के निर्देश दिए। आगरा किला के सामने अमर सिंह गेट पर मंटोला नाले में पक्की डाट बनी है, जिससे सफाई कार्य प्रभावित होने की जानकारी सेनेटरी इंस्पेक्टर ने दी। नगर आयुक्त ने इसे तोड़कर सफाई कराने को कहा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से अनुमति लेने के निर्देश दिए। पार्षद रवि माथुर ने उन्हें कच्चा नाला दिखाया, जिस पर अमर सिंह गेट से झलकारी बाई चौक के नाले के हिस्से को पक्का करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


ताज पश्चिमी गेट नाले पर बनेंगे कई मैनहोल
नगर आयुक्त को निरीक्षण में पश्चिमी गेट स्थित भूमिगत नाला दिखाया गया, जिस पर उन्होंने एडीए के साथ समन्वय कर नाले पर अतिरिक्त चैनल और मैनहोल बनाने को कहा। यहां निगम इंजीनियर ने बताया कि नाला 90 प्रतिशत ढका हुआ है और केवल दो मैनहोल है। इससे सफाई नहीं हो पाती। उन्होंने इसके बाद सोहल्ला में जलभराव का निरीक्षण किया। यहां पार्षद राकेश कनौजिया ने बताया कि नाला न होने से पास के तालाब में पानी जाता है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को नया नाला बनाकर पास से गुजरने वाले नाले में मिलाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed