{"_id":"67b36375ffb376415502d383","slug":"the-person-who-grabbed-rs-65-lakh-and-made-fake-documents-arrested-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-132175-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 65 लाख रुपये हड़पने और फर्जी बैनामे करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 65 लाख रुपये हड़पने और फर्जी बैनामे करने वाला गिरफ्तार
Mon, 17 Feb 2025 09:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
करहल (मैनपुरी)। लोगों से अलग-अलग तरीके से 65 लाख रुपये की ठगी करने और जमीनों के फर्जी बैनामा कराने के आरोपी को करहल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ विवेचना शुरू हो गई है।
आरोपी अभियुक्त सुक्रेश यादव उर्फ छवीले निवासी ग्राम अतराजपुर, सैफई, इटावा हाल में न्यू यादव कॉलोनी, करहल में रहता है। इसे रविवार को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया सुक्रेश यादव उर्फ छवीले चार अलग-अलग मुकदमों में फरार था। अभियुक्त सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी सुक्रेश उर्फ छवीले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अभी तक चार लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है। अगर, आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी फ्रॉड किया है तो वह भी शिकायत करें, पुलिस उसकी भी मदद करते हुए आरोपी पर अन्य मुकदमे दर्ज करेगी।