{"_id":"69179d343cb11d1612053adb","slug":"the-order-was-cancelled-to-avoid-paying-a-reward-of-rs-1636-lakh-agra-news-c-364-1-sagr1046-121090-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 16.36 लाख का इनाम न देना पड़े, ऑर्डर किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 16.36 लाख का इनाम न देना पड़े, ऑर्डर किया निरस्त
विज्ञापन
आगरा। कंपनी ने कारोबारी को 25 लाख रुपये से 2 करोड़ की खरीददारी करने पर 16.36 लाख रुपये इनाम देने का लालच दिया। लक्ष्य पूरा करने से पहले कंपनी ने 2.55 लाख रुपये का ऑर्डर निरस्त कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
भारत व्यवसाय के डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि आरजू कंपनी के डायरेक्टर ऋषिराज राठौर और खुशनुद खान ने 16 सितंबर से 15 नवंबर 2023 तक स्लैब स्कीम के तहत 25 लाख रुपये की खरीददारी करने पर एक 5 ग्राम सोने के सिक्के के साथ बैंकॉक की यात्रा, 51 लाख की खरीद पर 10 ग्राम सोने का सिक्का और दुबई की ट्रिप, 1.25 करोड़ पर सोने के सिक्के के साथ स्पोर्टस बाइक, 2 करोड़ की खरीद पर 20 ग्राम सोने के सिक्के के साथ कार देने का लालच दिया। सेल्स मैनेजर हर्ष ने बात कराई थीं।
तीन स्कीम के तहत पूरी खरीदारी करने पर कंपनी ने कुछ नहीं दिया। उन्होंने समय रहते ग्रांड स्कीम पूरी कर 2 करोड़ रुपये की खरीदारी का लक्ष्य पूरा कर लिया। कंपनी को इनाम न देना पड़े, इस वजह से 2.55 लाख रुपये का ऑर्डर निरस्त कर दिया। 27 जनवरी को वह कंपनी के बंगलूरू कार्यालय गए। कंपनी पर बकाया 20 ग्राम के सोने और कार की कीमत के 16.36 लाख रुपयों की मांग की। डायरेक्टर व अन्य ने मारपीट व गाली-गलौज देकर भगा दिया।