{"_id":"680fc19cfa16ea223a070534","slug":"the-old-lady-was-sitting-under-the-tractor-trolley-died-after-coming-under-the-wheel-kasganj-news-c-25-1-agr1013-749448-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: धूप से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की नीचे बैठी थी वृद्धा...फिर ऐसे आई मौत, कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धूप से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की नीचे बैठी थी वृद्धा...फिर ऐसे आई मौत, कांप गए घरवाले
Tue, 29 Apr 2025 01:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:36 PM IST
सार
तंबाकू के खेत में काम करते-करते थकी हुई वृद्धा ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बैठ गई। इस दौरान चालक ने बिना कुछ देखे ट्रैक्टर बैक कर दिया। ट्रॉली के पहिये के नीचे कुचलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली। स्रोत- स्वयं।
विस्तार
कासगंज की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मई में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला धूप से बचाव के लिए छांव में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बैठी थी। इस बीच चालक ने ट्रैक्टर को बैक किया तो वृद्धा पहिये के नीचे आ गई। परिजन जब तक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका की पहचान गांव नगला मई निवासी राजवती (72) पत्नी सूरजपाल के रूप में हुई है। राजवती सोमवार दोपहर तंबाकू के खेत पर काम करने गई थीं। दोपहर के समय अधिक धूप होने के कारण वह पास में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे छाया देखकर बैठ गईं। कुछ देर बाद चालक ट्रैक्टर पर आकर बैठ गया और जैसे ट्रैक्टर को बैक किया ट्रॉली का पहिया राजवती के ऊपर चढ़ गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें पटियाली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते यह घटना घटित हुई है। फिलहाल थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।