फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the number of people increase who watched the Taj Mahal at night

चांदनी रात में ताजमहल के दीदार का क्रेज बरकरार, बुद्ध पूर्णिमा पर इतनी बढ़ी सैलानियों की संख्या

Tue, 01 May 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 01 May 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
the number of people increase who watched the Taj Mahal at night
रात में ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
चांदनी रात में ताजमहल के दीदार का क्रेज बरकरार है। बुद्ध पूर्णिमा पर और उससे पहले दो दिन नाइटव्यू के दौरान सैलानियों की संख्या बेहतर रही है। 
विज्ञापन


ताजमहल के नाइटव्यू के दौरान आठ बैच में 50-50 सैलानियों को जाने की इजाजत है। शनिवार से चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल को देखने का मौका सैलानियों ने खूब भुनाया। 

विदेशी पर्यटकों के मुकाबले भारतीयों में यह क्रेज बढ़ रहा है। रविवार को अवकाश के कारण सभी आठ बैच में 380 पर्यटकों ने ताजमहल को रात में निहारा, जबकि सोमवार को इनकी संख्या 264 रही। 
विज्ञापन

the number of people increase who watched the Taj Mahal at night
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सात बैच यानी रात 8.30 बजे से 12 बजे तक पर्यटक चांदनी में नहाए ताज की झलक निहारते रहे। बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश के कारण ताजमहल पर सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। 

सोमवार को 21,699 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। इनमें 19016 भारतीय पर्यटक, 2402 विदेशी और 281 सार्क देशों के सैलानी रहे। 

आमतौर पर सोमवार को 15 हजार तक ही पर्यटक होते हैं, लेकिन वीकएंड के बाद सोमवार को भी अवकाश के कारण भीड़ बनी रही। हालांकि दोपहर में पारा ज्यादा होने से पर्यटकों के पसीने छूट गए। 

इस आंकड़े पर करें गौर 

दिन    भारतीय    विदेशी    बच्चे    कुल
सोमवार    190    49    25    264
रविवार    283    41    56    380
शनिवार    158    33    27    218
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed