फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The number of passengers decreased due to cold, there are rounds on reducing roadways

Agra News: ठंड से यात्रियों की संख्या हुई कम, रोडवेज को घटाने पर पड़ रहे फेरे

Thu, 05 Jan 2023 06:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
The number of passengers decreased due to cold, there are rounds on reducing roadways
कासगंज। पिछले दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में कम हुई है। प्रतिदिन औसतन ढाई से तीन हजार यात्री कम निकल रहे हैं। रात में आठ बजे के बाद दो तीन बसें ही निकल पा रही हैं। प्रतिदिन 4 से 5 बसें को कम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोहरा और ठंड का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। वहीं लोग जब तक बहुत जरूरत न हो तब तक घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। डिपो की रोडवेज की बसों में औसतन 11 हजार यात्री सफर कर रहे थे, ठंड के बढ़ने के बाद अब औसतन आठ से साढ़े आठ हजार यात्री ही प्रतिदिन रोडवेज की बसों में सफर कर रहे हैं। यात्रियों की कमी के कारण बसों को डिपो से कुछ देरी से निकाला जा रहा है। पहली बस सुबह 4 बजे जाती थी वह बृहस्पतिवार को 4:30 बजे निकल सकी। दिन में सुबह आठ बजे तक 6 बसें ही निकल सकीं। इसके बाद दोपहर एक बजे तक डिपो से निकलने वाली बसों की संख्या 34 थी। यात्री रात में यात्रा करने से बच रहे हैं, क्योंकि ठंड और अधिक बढ़ जाती है। डिपो से यात्रियों की कमी के कारण 2 या 3 बसें दिल्ली व अलीगढ़ की निकाली जाती हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में:
- 74 बसें हैं डिपो के बेड़े में
- 2.5 लाख औसत आय हुई है कम
- 2500 यात्री कम हुए हैं ठंड से
ठंड के कारण बसों के संचालन पर भी प्रभाव हुआ है। रात की सेवाओं कोहरा अधिक होने पर मार्ग पर रोके जाने के निर्देश हैं। हालांकि अभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा है, जिसमें मार्ग पर बसों का रोकने की जरूरत पड़ी हो। - ब्रजेश कुमार, संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed