फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The night shelter is locked, the destitute are wandering

Agra News: रैन बसेरे पर लटका है ताला, निराश्रित भटक रहे

Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The night shelter is locked, the destitute are wandering
सोरोंजी। तीर्थनगरी के योगमार्ग मोहल्ले में जरूरतमंद और निराश्रित लोगों के रहने के लिए नगर पालिका द्वारा बनवाए गए रैन बसेरे पर ताला लटका हुआ है। इससे निराश्रित बाहर भटक रहे हैं। दंबग किस्म के व्यक्ति पर ताला लगाने का आरोप लगाते हुए एक्स हैंडल पर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।नगर पालिका द्वारा वर्ष 2015 में रैन बसेरे का निर्माण कराया गया था। इस पर स्थानीय दबंग किस्म के व्यक्ति द्वारा कब्जा कर उसमें सामान भरकर ताला लगा दिया है। नतीजा कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद और निराश्रितों को वहां शरण नहीं मिल रही। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने जिलाधिकारी को एक्स पर पोस्ट कर रैन बसेरे को अतिशीघ्र कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है ताकि निराश्रित लोगों को भीषण ठंड में आसरा मिल सके। अधिशासी अधिकारी, का कहना है कि योगमार्ग मोहल्ले में पालिका द्वारा बनवाए गए रैन बसेरे में सामान भरकर किसी व्यक्ति द्वारा गेट पर ताला लगाने की सूचना मिली है। जांच कराकर शीघ्र रैन बसेरा को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। - अधिशासी अधिकारी,मुकेश कुमार, सोरोंजी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed