फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The new DGP of UP is a resident of Kasba Karhal.

कस्बा करहल के रहने वाले हैं यूपी के नवागत डीजीपी

Thu, 12 May 2022 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The new DGP of UP is a resident of Kasba Karhal.
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के नवागत डीजीपी जनपद मैनपुरी के कस्बा करहल के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गांव पैतृक गांव मकरंदपुर में हुई। बृहस्पतिवार को उन्हें पुलिस महानिदेशक बनाए जाने की खबर मिलते ही गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में इंटेलीजेंस के महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान को बृहस्पतिवार के दिन प्रदेश में पुलिस मुखिया का प्रभार सौंपा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णकालिक डीजीपी के तौर पर नियुक्ति जुलाई में हो सकेगी। नवागत डीजीपी मूलरूप से जनपद मैनपुरी के कस्बा करहल के गांव मकरंदपुर के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गांव स्थित स्कूल में हुई है। बृहस्पतिवार को जब उन्हें उत्तर प्रदेश के डीजीपी का प्रभार सौंपे जाने की खबर सामने आई तो गांव मकरंदपुर के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। डीएस चौहान के पुलिस महानिदेशक बनाए जाने को लेकर उनके रिश्तेदार, मित्र व जनपद वासियों ने बधाई दी। बता दें कि नवागत डीजीपी दिवंगत भाजपा नेता मदन चौहान के चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed